कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में हाथियों ने उत्‍पात मचाया है। यहां जंगली हाथी ने एक युवक को कुचलकर मार डाला है। इतना ही नहीं कई घरों को तोड़ दिया और फसलों को भी बर्बाद कर दिया है। हाथी के आतंक से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि, कांकेर में स्थित पखांजूर के परलकोट इलाके में बीते तीन दिनों से दंतैल हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया। अब यह दंतैल हाथी आसपास के रिहायशी इलाकों में घूम-घूमकर उत्‍पात मचा रहा है। इतना ही नहीं यह हाथी किसानों के फसलों को भी बर्बाद कर रहा है। इस दौरान इस हाथी ने कई ग्रामीणों के घरों को भी तोड़ दिया। वहीं, परलकोट इलाके के पीवी 22 नंबर गांव का रहने वाला एक 22 वर्षीय युवक इस दंतैल हाथी के आतंक का शिकार हो गया। हाथी ने युवक को कुचलकर मारा डाला। परिजनों को युवक की मौत का पता उस वक्‍त चला जब काफी देर बाद घर नहीं पहुंचा। परिजन जब युवक को ढूंढने परलकोट के जंगली इलाके में गए तो वहां युवक की लाश देख होश उड़ गए। युवक की लाश क्षत-विक्षत स्थिति में थी।

See also  Case Of Illegal Chowpatty In Education Hub -मामला पहुंचा दिल्ली भाजपा करेगी केंद्र सरकार से स्मार्ट सिटी घोटाले की शिकायत

उल्लेखनीय है कि, पिछले तीन दिनों से वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और वन सुरक्षा कर्मी रिहायशी इलाके से जंगली हाथी को खदेड़ने में नाकाम साबित हुआ है, जिसका खामियाजा आज इलाके के एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है।