Silver Price Surge 9 February 2026 India.
Close-up of shiny silver bars and coins with a stock market growth graph in the background

नई दिल्ली : सोने और चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है । देश में सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है और इस कारण 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 59,410 रुपये हो गया है, जो कि शुक्रवार को 59,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 54,450 रुपये हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत में हल्की बढ़त देखने को मिली है और यह 100 रुपये बढ़कर 73,400 रुपये प्रति किलो मिल रही है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सोने की कीमतें
दिल्ली: 24 कैरेट 59,560 रुपये प्रति 10 ग्राम; 22 कैरेट 54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई: 24 कैरेट 59,410 रुपये प्रति 10 ग्राम; 22 कैरेट 54,450 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: 24 कैरेट 59,410 रुपये प्रति 10 ग्राम; 22 कैरेट 54,450 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: 24 कैरेट 59,840 रुपये प्रति 10 ग्राम; 22 कैरेट 54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम

See also  Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालो के लिए अच्छी खबर, कीमत में आई गिरावट, जानिए अपने शहर में दाम

वायादा में सोने की कीमत
भारत में वायदा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर अगस्त महीने के सोने के कॉन्टैक्ट 47 रुपये गिरकर 58,735 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आज गोल्ड में 10,800 लॉट्स में कारोबार हुआ है।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत में 231 रुपये या 0.32 प्रतिशत की गिरावट हुई है। एमसीएक्स पर एक किलो चांदी का भाव 71,079 रुपये है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिली है। स्पॉट पर सोने की कीमत 1,923.62 डॉलर प्रति औंस है, जबकि गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 प्रतिशत गिरकर 1,929.50 डॉलर प्रति औंस है। वहीं, चांदी की कीमत 23.05 डॉलर प्रति औंस है।