मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में काम कर रहे हैं। आज यानि 10 जुलाई को शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज हो चुका है। जवान के प्रीव्यू से शाहरुख खान समेत फिल्म के कई स्टार का लुक रिवील कर दिया गया है। शाहरूख सोल्जर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, नयनतारा पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दीं। इनके अलावा विजय सेतुपति भी फिल्म जवान का हिस्सा हैं। दीपिका पादुकोण प्रिव्यू में जमकर मारधाड़ करते हुए दिखाई दे रही हैं।

जवान के प्रिव्यू में शाहरुख का एक डायलॉग है, ‘जब मैं विलेन बनता हूं ना, तो मेरे सामने कोई हीरो टिक नहीं पाता है। प्रीव्यू में मेट्रो के अंदर का एक सीन है, जहां वर्दी पहने शाहरुख ‘आपको हमारी कसम लौट आइए’ पर डांस कर रहे हैं। फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज होगी। जवान हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

See also  BREAKING NEWS : चर्चित IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा : इस वजह से राज्य सरकार ने कर दिया था निलंबित…