टीआरपी डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में वर्तमान सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन में जमकर बवाल हुआ है। बिहार की नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पटना पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज में जहनाबाद से ताल्लुक रखने वाले एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार नेता का नाम विजय सिंह है वो जहानाबाद के जिला महासचिव थे। इस घटना की जानकारी बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने ट्विट कर दी। बता दें कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पटना के डाक बंगला चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच खूब झड़प हुई।

कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन छोड़े और आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस पर भी ईंट-पत्थर बरसाए गए। लाठीचार्ज के बाद अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। फिर उन्हें हिरासत में लेकर बस में भरकर जगह को खाली कराया गया। इतना ही नहीं लाठीचार्ज के दौरान सांसद जनार्दन सिग्रीवाल के सिर में चोट आई है।

See also  कारोबारी पीयूष जैन के घर से 23 किलो सोना जब्त कर लगाया गया 60 लाख का जुमार्ना

नई शिक्षक भर्ती नियमावली के विरोध में और सरकार बदलने के समय किये गए 10 लाख रोजगार देने के वादे पर बीजेपी ने पटना में विधानसभा मार्च निकाला। इसमें राज्यभर से हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्त्ता जुटे। BJP के नेता शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव, रोजगार के अलावा अगुवानी पुल हादसा, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी महागठबंधन सरकार को घेर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर