रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। श्री मरकाम के मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर विधानसभा के सदस्य मोहन मरकाम को मंत्री नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि, आज राजभवन के दरबारी हॉल में राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने मोहन मरकाम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहे। मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही मोहन मरकाम भूपेश कैबिनेट में शामिल हो गए हैं। फिलहाल उन्हें कौन सा विभाग दिया जाएगा ये तय नहीं है।

See also  कांग्रेसियों का सब्र दे रहा जवाब... आखिर कब मिलेगी निगम मंडल की मलाई