पटना : एक तरफ जहां सभी विपक्षी दल बेंगलुरु में महाबैठक कर है तो दूसरी ओर चिराग पासवान गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे। पटना से दिल्ली तक एनडीए खेमे में भी खलबली मची है। सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

चर्चा है कि मंगलवार 18 जुलाई को एनडीए की बैठक में चिराग पासवान आधिकारिक रूप से भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हो जाएंगे। हालांकि, इससे पहले उन्होंने भाजपा के सामने कुछ शर्ते रखी हैं, जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) को छह सीटें और मोदी कैबिनेट में जगह शामिल है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय दो बार चिराग पासवान से मिल चुके हैं। चिराग पासवान दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे हैं। दिग्गज दलित नेता रामविलास पासवान के नेतृत्व में लोजपा ने 2019 में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और भाजपा के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था के तहत उन्हें एक राज्यसभा सीट भी मिली थी।

See also  CM Bhupesh saluted - पटेल के योगदान और इंदिरा के बलिदान को किया नमन