नेशनल डेस्क। अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकडरी एजुकेशन स्कूलों में 360 डिग्री पर स्कूलों की जांच करेगा। इसमें स्कूल की बिल्डिंग, खेल का मैदान, प्रयोगशाला और सुरक्षा से संबंधित जानारियां स्कूल प्रबंधन को बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना होगी। रिपोर्ट अपलोड करने के बाद बोर्ड उसे क्रॉस चेक करेगा, फिर तय होगा कि मान्यता अपडेट करना है नहीं? बताते चलें कि बोर्ड क्वालिटी एजुकेशन के साथ बेहतर पढ़ाई के अच्छे माहौल पर फोकस कर रहा है। इसे इसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस संबंध में सीबीएसई ने अपने पोर्टल पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

स्कूलों में थर्ड पार्टी विजिट कराएगा सीबीएसई

स्कूलों को हर साल एक अप्रैल से 31 दिसंबर के बीच एसक्यूएएएफ पोर्टल पर सेल्फ असेसमेंट भरना होगी। वहीं बोर्ड थर्ड पार्टी यानी न्यूट्रल एजेंसी से स्कूल की जांच भी कराएगा। जहां स्कूल की ओर से पोर्टल पर फीड की गई डिटेल का मिलान होगा। स्कूलों की जांच ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में की जाएगी। सीबीएसई ने सेल्फ असेसमेंट को एफिलिएशन से जोड़ दिया है। हर साल एफिलिएशन के समय ही स्कूलों को सेल्फ असेसमेंट की डिटेल भी भरनी होगी।

See also  Rahul Gandhi defamation case: मानहानि केस में सजा को आज सूरत कोर्ट में चुनौती देंगे राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल और कुमारी शैलजा भी रहेंगे साथ

एकेडेमिक, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी मांगी है जानकारी

नोटिफिकेशन के अनुसार एकेडेमिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सिक्योरिटी समेत स्कूल का सारा डेटा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। सेल्फ असेसमेंट के लिए सीबीएसई 13 जुलाई से 15 सितंबर के बीच तेरह ट्रेनिंग अलग-अलग सब्जेक्ट पर ऑर्गनाइज कर रहा है।