नई दिल्ली। Indian Passport: भारत के पासपोर्ट की अहमियत और बढ़ गई है। अब भारत के पासपोर्ट पर 57 देशों की वीजा मुक्त यात्रा की जा सकती है। हेनले पासपोर्ट सूचकांक में वर्ष 2023 में इसकी रैंकिंग में सुधार हुआ है। वर्ष 2022 में जहां इसका स्थान 87वां था, वहीं अब 2023 में यह 80वां हो गया है।

इस रैकिंग में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का है। इसे पहला स्थान मिला है। इसके पासपोर्ट की मदद से 192 देशों की वीजा मुक्त यात्रा की जा सकती है। दूसरे स्थान पर इटली, स्पेन और जर्मनी का स्थान है। इनके पासपोर्ट धारक 190 देशों की बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडैक्स साल 2023 में भारतीय पासपोर्ट का रुतबा बढ़ा है। अब भारतीय लोग बिना वीजा के दुनिया  के  57 देशों में जा सकते हैं यानि इन सभी 57 देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलेगी।

वहीं यदि टॉप की बात की जाए तो दुनिया में सबसे मजबूत पासपोर्ट का दर्जा सिंगापुर को दिया गया है। साथ ही जापान पहले स्थान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत की यदि बात करें तो 5 अंक के सुधार के साथ वह 80वें स्थान पर पहुंच गया है।

See also  Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी वाराणसी में 14 मई करेंगे नामांकन, सीएम विष्णुदेव साय सहित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

आपको बता दें कि सिंगापुर के लोग बिना वीजा के दुनिया के 192 देशों मे एंट्री पा सकेंगे। वहीं रैंकिंग में यदि सबसे कमजोर पासपोर्ट की बात करें तो अफगानिस्तान का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद ईराक व सीरिया का नंबर आता है। पाकिस्तान को देखा जाए तो वह दुनिया का चौथा देश है, जिसका पासपोर्ट बेहद कमजोर है। पाकिस्तानी पासपोर्ट से कुल 33 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर