नई दिल्ली। आतंकी संगठन आईएसआई केरल में किसी बड़े नेता या पूजा स्थल को दहलाने की साजिश रच रहा था। इसके पहले एनआईए ने आतंकियों के ठिकानों पर छापेमारी कर उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  एनआईए ने केरल में 4 ठिकानों पर छापा मारा और एक शख्स को गिरफ्तार किया है । एनआईए ने आरोपी आशिफ उर्फ मथिलाकथ कोडयिल अशरफ को ट्रैक किया और तमिलनाडु के सत्यमंगलम के पास उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। मॉड्यूल के खुलासे के बाद लोगों ने चैन की सांस ली है। आंतकियों के हमले के खौफनाक काम को नाकाम कर दिया गया है।


डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद
जान लें कि आशिफ के साथ-साथ तीन अन्य लोगों के घरों में तलाशी ली गई, जिनकी पहचान सैय्यद नबील अहमद, त्रिशूर के शियास टीएस और पलक्कड़ के रईस के रूप में हुई है। इन छापों के दौरान डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

See also  सेना को मिला इजरायल की बराक मिसाइल का देशी वर्जन, 140 किलोमीटर तक दुश्मन की खैर नहीं


जॉइंट ऑपरेशन में मिली कामयाबी
एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि विश्वसनीय इनपुट और जांच के आधार पर, एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद केरल एटीएस के साथ चार जगहों पर खुफिया नेतृत्व वाला जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया। आईएसआईएस मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए त्रिशूर में तीन और केरल के पलक्कड़ जिलों में एक जगह पर छापे मारे गए, जो मिशन चला रहे थे और आतंकवादी हमलों की साजिश रच रहे थे। इस दौरान मॉड्यूल के एक मेंबर को जहां तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया, वहीं केरल में संदिग्ध आरोपियों के चार ठिकानों पर तलाशी ली गई।