टीआरपी डेस्क।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन की साज-सज्जा पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृष राशि- कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद होगी।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबारी कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम भी अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हें। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे।

See also  मूलांक 4 वाले होते हैं साहसी, मेहनती और जिद्दी

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। परिवार में असन्तोष की स्थिति रहेगी। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे।

कन्या राशि- कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार का विस्तार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आपसी सहयोग बढ़ेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार में अशान्ति का माहौल हो सकता है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

See also  NAVRATRI SPECIAL: आस्था के इस पर्व पर जानें माता के इन प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के बारे में, शांति और आध्यात्म का मिलेगा लाभ

तुला राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन परेशान हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। यथोचित लाभ में कमी आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय भी बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में फायदा होगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र का आगमन भी हो सकता है।

धनु राशि- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेंगे। उच्चशिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता के योग हैं। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के मौके भी मिलेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

See also  Horoscope 25 December 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारें

मकर राशि- धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में दूर जाना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से मन परेशान हो सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हें। पिता के सहयोग से पैतृक सम्पत्ति मिल सकती है।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। पिता के सहयोग से कोई पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।