टीआरपी डेस्क। Bedbugs in Home : यदि आपके घर में खटमल बार-बार नजर आ रहे हैं, तो इसे मामूली कीड़ा समझकर अनदेखा करना बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। धार्मिक मान्यताओं और वास्तु-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खटमल का बार-बार दिखना भविष्य में होने वाली बड़ी घटनाओं का संकेत माना जाता है। स्थानीय तौर पर भी कई लोग इसे घर की सुख-समृद्धि से जुड़ा अशुभ संदेश मानते हैं।

घर में क्यों आते हैं खटमल ?

सामान्य तौर पर खटमल के आने की वजह गंदगी मानी जाती है, लेकिन वास्तु और ज्योतिष इसके पीछे नकारात्मक ऊर्जा और ग्रह दोष का इशारा देखते हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि ये कीट घर में लगातार दिखाई दें, तो समझ लीजिए कि घर में किसी प्रकार की नकारात्मक शक्ति या ऊर्जा सक्रिय है।

घर में खटमल होने के असर

मान्यताओं के अनुसार जिस घर में खटमल पनपते हैं, वहां नकारात्मक्ता देखने को मिलती है।

  • तनाव का माहौल बना रहता है।
  • परिवार से छोटी-छोटी बातों में उलझ जाना, अनचाहे झगड़े।
  • घर में बीमारी का साया मंडराने लगता है।
See also  विपक्ष के 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया ने किया देश भर में प्रदर्शन

वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में दोष होने पर भी खटमल बहुत तेजी से बढ़ते हैं।

खटमल भगाने के वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र में इन कीटों से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं

  • घर में नियमित रूप से नीम की सूखी पत्तियों और कपूर का धूप दिखाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा और कीट दोनों खत्म होते हैं।
  • मुख्य द्वार पर एक कटोरी में समुद्री नमक रखें और इसे हर हफ्ते बदलें। यह नकारात्मकता को रोकने में मदद करता है।
  • घर में नियमित पूजा-अर्चना करें, इससे वातावरण सकारात्मक बनता है।

Bedbugs in Home : यदि आप भी घर में अचानक बढ़ते खटमलों से परेशान हैं, तो ऊपर बताए गए उपाय अपनाएं और घर का माहौल फिर से पॉजिटिव बनाएं।