टीआरपी। School Education Secretary to teachers : शिक्षक, बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं देते बल्कि उन्हें एक आदर्श नागरिक भी बनाते हैं। शिक्षक उत्कृष्ट आचरण और उच्च नैतिकता का उदाहरण पेश करें। बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा लेकिन लापरवाही और अनैतिक गतिविधि में शामिल होने पर कार्रवाई भी की जाएगी। उक्त बातें स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करते हुए प्राचार्यों से कही।

परीक्षा परिणाम में 10 प्रतिशत की वृद्धि को बरकरार रखें

स्कूल शिक्षा सचिव ने बलौदाबाजार जिला प्रवास के दौरान जिला ऑडिटोरियम में प्रचार्याे की बैठक लेकर बोर्ड परीक्षा तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने विगत वर्ष की परीक्षा परिणाम में 10 प्रतिशत की वृद्धि को बरकरार रखने सामूहिक प्रयास करने के निर्देश दिए।

उत्तर लिखने की प्रैक्टिस कराएं

स्कूल शिक्षा सचिव परदेशी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के क्रम में बच्चों को पिछले प्रश्न पत्र एवं प्रश्न बैंक से उत्तर लिखने की प्रैक्टिस कराएं।

See also  CG Congress: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का एक-दिवसीय ब्लॉकस्तरीय विरोध प्रदर्शन, 23 जुलाई को केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का नियमित निरीक्षण करें

स्कूल शिक्षा सचिव परदेशी ने अपार आईडी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सभी बच्चों के अपार आईडी बनाने का कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता हेतु नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। बैठक मे सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे, सहायक संचालक एवं प्राचार्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।