टीआरपी डेस्क। Plane Crash : कांगो के कोलवेजी हवाई अड्डे पर खनन मंत्री लुईस वाटम काबाम्बा का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना उस समय हुई जब विमान रनवे 29 पर उतर रहा था। विमान एम्ब्रेयर ईआरजे-145एलआर (D2-AJB), जिसे एयरजेट अंगोला संचालित कर रहा था, उतरते ही रनवे से बाहर चला गया और उसके पीछे के हिस्से में आग लग गई।

वीडियो में देखा गया कि विमान की खिड़कियों से लोग बाहर निकल रहे थे और आग बुझाने की कोशिश रहे थे। यात्रियों और चालक दल के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई। मंत्री सहित सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

जानकारी के मुताबिक विमान रनवे से बाहर जाकर पलट जिससे विमान में आग लग गई। मंत्री को कालोंडो खदान का दौरा करना था, जहां 15 नवंबर को भारी बारिश में पुल ढहने से दर्जनों मजदूरों की मौत हो गई थी।

विमान में बैठे थे कांगो के खनन मंत्री

विमान में कांगो के खनन मंत्री भी सवार थे। विमान किंशासा से लुआलाबा प्रांत के कोलवेजी जा रहा था। कोलवेजी के रनवे 29 पर उतरते ही विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस घटना के भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

See also  जानिए क्यों इस भाजपा विधायक से तिलमिलाया चीन, पत्र लिखकर कहा कलंक लगाने वाला काम न करें...

जलते प्लेन की खिड़की से भागते दिखे लोग

वीडियों में जलते हुए विमान की खिड़कियों से लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आग की लपटों से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जबकि कर्मचारी पानी की नली से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में विमान में घबराए हुए यात्री बाहर निकलने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग घबराहट में गिरते हुए जबकि कुछ खिड़कियों से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मौके वपर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

See also  Raja Bhaiya Opponent : गुलशन यादव पर इनाम राशि बढ़ाकर ₹1 लाख की गई...

खदान में भूस्खलन, 32 लोगों की मौत

Plane Crash : अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के लुआलाबा प्रांत के कावामा में एक खदान में 15 नवंबर, 2025 को हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। घटना की समीक्षा और मौके का जायजा लेने के लिए खनन मंत्री विमान के जरिए कालोंडो खदान पहुंचने वाले थे।