टीआरपी डेस्क। Raja Bhaiya Opponent : उत्तर प्रदेश में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष और कुंडा के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लंबे समय से फरार चल रहे गुलशन यादव पर अब प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) ने इनाम की राशि ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा गांव निवासी गुलशन यादव पर हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है, जिसके तहत जिला मजिस्ट्रेट ने उसकी संपत्तियों कुर्क करने का आदेश दिया था। इसी मामले में वह काफी दिनों से फरार चल रहा है। पुलिस गुलशन यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

पहले गुलशन यादव की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज IG ने ₹50 हजार का इनाम घोषित किया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी न हो पाने के कारण सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, संजीव गुप्ता ने इस राशि को दोगुना करते हुए ₹1 लाख कर दिया है।

See also  कभी भी हो सकती है निलंबित IPS अधिकारी मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी

Raja Bhaiya Opponent : गौरतलब है कि गुलशन यादव तब सुर्खियों में आया था जब उसने कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा था।