टीआरपी डेस्क। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL एग्जाम 2025 टियर 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसे आप SSC के आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर चेंक कर सकते हैं। 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार शेड्यूल की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 14, 582 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

परीक्षा की तारीख और शिफ्ट


SC CGL 2025 की टियर-1 एग्जाम केवल एक शिफ्ट में आयोजित होगी। इस साल परीक्षा का आयोजन 12 से 26 सितंबर तक किया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों से अपील की गई है कि, वे एग्जाम डेट और टाइमिंग को पहले से चेक करें और समय के मुताबिक सेंटर पर पहुंचे।

एडमिट कार्ड कब उपलब्ध होंगे

एडमिट कार्ड को परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। परीक्षा वाले दिन उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

See also  CGPSC CSE 2020 : मॉडल Answer Key जारी, 22 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे कैंडिडेट्स