कुमारी शैलजा

रायपुर। कांग्रेस पार्टी के राजीव भवन में पीसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा की वन टू वन चर्चा खत्म हो चुकी है। घंटों बंद कमरे में हुई चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा का बयान सामने आया है।

उन्होंने मीडिया से कहा कि कुछ दावेदार मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बातें मेरे सामने रखी। इसके अलावा पार्टी किसे टिकट देगी इस सवाल पर कुमारी शैलजा ने कहा पार्टी जीतने वाले चेहरों को ही टिकट देगी। जिन्हें भी टिकट मिलेगी सभी उनको जिताएंगे।

कुमारी शैलजा ने आगे कहा कि हम हर बार नए चेहरे सामने लाते हैं। उन्होंने टिकट की चाहत रखने वाले कार्यकर्ताओं को साफ हिदायत दे दी है कि फील्ड में पहले से अब और ज्यादा सक्रिय होना पड़ेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बड़ी खबरः DGP अशोक जुनेजा को मिला छह माह का एक्सटेंशन