रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में एक माह पहले बनाया गया फुटपाथ इस बारिश को झेल नहीं पाया। करीब 18 करोड़ रुपए से सजाए जा रहे बूढ़ा तालाब में घटिया निर्माण की वजह से फुटपाथ धंसककर पानी में गिर गया। पेवर ब्लाक तक तालाब में बह गया है। हालांकि, गनीमत यह रही कि जब फुटपाथ का यह हिस्सा तालाब में गिरा उस वक्त वहां कोई शख्स नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर के पाथवे बाउंड्रीवाल का मुआयना करने पहुंचे। उन्होंने इस घटना से जुड़े अफसर-ठेकेदार पर कार्रवाई की बात कही। सड़क का हिस्सा तालाब में गिर जाने की वजह से हादसे का रिस्क बना हुआ है। नगर निगम ने फिलहाल बैरिकेडिंग की है, मगर जिस जगह फुटपाथ बनाया गया वह अंदर से खोखली दिख रही है। फुटपाथ का दूसरा हिस्सा भी तालाब में गिर सकता है।

See also  BJYM gheraoed CG.PSC - पीएससी चयन सूची में गड़बड़ी का आरोप लगा युवा मोर्चा ने किया विरोध

महापौर एजाज ढेबर ने पाथवे का हिस्सा गिरने की वजह से काफी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्य से संबंधित अधिकारी और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने और इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अब इस जगह की मरम्मत करवाने को भी कहा है।