Rajendra Gudha News: कांग्रेस ने अशोक गहलोत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए राजेन्द्र गुढ़ा पर आज एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी के बाद गुढ़ा आज विधानसभा में लाल डायरी लेकर पहुंचे थे। उसके बाद सदन में हंगामा हो गया था।राजेंद्र सिंह गुढ़ा को राजस्थान विधानसभा के बाहर रोका गया। कांग्रेस के ही मंत्रियों ने उन्हें सगन में प्रवेश नहीं करने दिया। उसके बाद सदन में जमकर बवाल हुआ। गुढ़ा की आक्रामकता और सदन में हुए हंगामे के बाद कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए राजेन्द्र गुढ़ा को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है। राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया है कि उन्हें सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई और कांग्रेस के मंत्रियों ने उन्हें घसीट कर सदन से बाहर निकाल दिया।

राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने रोते हुए मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं 40 साल से कांग्रेस में कम कर रहा हूं। पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के समय से पार्टी को देख रहा हूं। अभी कांग्रेस उदयपुर को देख ही नहीं रही, जबकि केंद्र स्तर के दो नेता यहां से हैं। ऐसे में कैसे चुनाव जीत पाएंगे? जिन्होंने टिकट नहीं मांगा उन्हें दे दिया गया, जबकि पार्टी को सोचना था। अगर सोचती तो कांग्रेस का यहां से विधायक जरूर होता।

See also  राहत की खबर: लॉकडाउन बढ़ा तो भी देश में नहीं होगी अनाज की कमी

राजेंद्र सिंह गुढ़ा का कहना है कि लगभग 50 लोगों ने उनपर हमला किया, उन्हें मुक्का मारा, लात मारी और कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा से बाहर खींच लिया। आरोप है कि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष ने उन्हें बोलने की अनुमति भी नहीं दी। उनके खिलाफ आरोप लगाए गए कि वह बीजेपी के साथ हैं। ऐसे में राजेंद्र गुढ़ा ने सवाल किया है कि वह जानना चाहते हैं कि उनकी गलती क्या है?

अपनी ही सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी और बाद में सदन में भी महिला अत्याचारों को लेकर सरकार को घेरने वाले पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा पर अब एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। सोमवार को सदन में गुढ़ा की लाल डायरी को लेकर मचे बवाल के बाद वे पूरी तरह से पार्टी के निशाने पर आ गए थे। विधानसभा में गुढ़ा की तरफ से जो रवैया अपनाया गया उसके बाद बवाल और बढ़ गया। इस घटनाक्रम के महज करीब एक घंटे बाद ही राजेन्द्र गुढ़ा को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

See also  यहां बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर, मंदिर के लिए हुई धनवर्षा, 110 मिनट में 136 करोड़ की मदद; 40 करोड़ कम पड़े तो ऐलान होते ही 17 मिनट में जुटे