Big News

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में अचानक एक साथ 8 बच्चों की तबियत बिगड़ गई है। तबियत बिगड़ने के बाद बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल बच्चों की तबियत बिगड़ने का कारण का पता नहीं चल पाया है। कवर्धा के निजी अस्पताल में बच्चों का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम दलपुरवा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 8 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आनन फानन में संजीवनी 108 की मदद से सीएचसी पिपरिया में इलाज के लिए सभी बच्चों को भर्ती किया गया है। फिलहाल बच्चों की तबियत बिगड़ने का कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं परिजनों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य अमला इलाज में जुटा हुआ है।

See also  निजी स्कूलों में आरटीई से प्रवेश अब केवल कक्षा 1 में ही, फैसले का RTE एक्टिविस्ट ने किया समर्थन तो निजी स्कूलों के संगठन ने जताई आपत्ति