eye flu

नई दिल्ली। एम्स की रिसर्च के मुताबिक आई फ्लू के 80 फीसदी मरीजों में एडिनोवायरस मिला है। यह कमजोर इम्यूनिटी वालों को आसानी से शिकार बनाता है। हालांकि यह नया वायरस नहीं है। हर साल बरसात के मौसम में यह एक्टिव होता है क्योंकि तब तापमान में नमी होती है लेकिन इस बार कई राज्यों में आई बाढ़ के कारण इसके मामले बढ़ रहे हैं। देश के कई  राज्यों में आई फ्लू के मामले मिल रहे हैं। एडिनोवायरस काफी खतरनाक होता है। इसकी वजह से आंखें लाल हो जाती है और इंफेक्शन भी होता है। यह वायरस लंग्स पर भी असर डालता है। एम्स के आरपी सेंटर के प्रमुख डॉ. जे.एस तितियाल के मुताबिक इस बार बड़ी संख्या में आई फ्लू के मरीज आ रहे हैं और लोगों को सलाह दी जाती है कि हल्के लक्षण दिखने पर भी इसे इग्नोर न करें। लोगों को सलाह है कि वे आई फ्लू के लक्षण दिखने पर सावधानी बरतें। अगर आंखों से पानी आ रहा है तो खुद से इलाज न करें, डॉक्टर से सलाह लें।

See also  Construction Work Of ROB Late Due To Train Accident -ट्रेन हादसे के बाद अब रोड अंडर ब्रिज ने किया 17 ट्रेन प्रभावित