दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को अचानक अस्पताल की छत की सीलिंग भरभरा कर गिर गई। बताया जा रहा है कि, अस्पताल की छत से लगातार सीपेज होने से सीलिंग गिरी है। हालांकि, गनीमत यह रही की इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी के सामने की सीलिंग अचानक गिर गई। गनीमत ये रही कि उस समय ओपीडी के सामने मरीजों की ज्यादा भीड़ नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मरीज रोज इसी जगह पर ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े होते हैं।

दरअसल, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जिले के कुआकोंडा, कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की छत सीपेज हो रही है। इससे अस्पताल के चारों तरफ गंदगी का भी आलम है। कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जगह-जगह बिजली के बोर्ड भी खुले हुए हैं। बारिश में इन बोर्डों से भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

See also  Transfer Breaking : गृह विभाग ने किया कई IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट…