Giloy Benefits: मानसून के मौसम में बढ़ती ह्यूमिडिटी के कारण बैक्टीरिया और वायरस बढ़ने लगते हैं। जिससे इस मौसम में फ्लू, संक्रमण और पेट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में डायरिया, डेंगू, वायरल इन्फेक्शन आदि का खतरा ज्यादा रहता है। मानसून से जुड़ी इन बीमारियों से बचने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना काफी जरूरी है। ऐसे में आपके लिए गिलोय काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आपको कई बीमारियों से बचाता है। तो आइए जानते हैं, सेहत के लिए गिलोय क्यों फायदेमंद है।

इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद
मानसून के मौसम में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया आम बीमारी है। गिलोय इन बीमारियों से बचाने में आपकी मदद कर सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण
गिलोय डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है। इसका स्वाद तो कड़वा होता है, लेकिन यह डायबिटीज के मरीजों में रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण डायबिटीज से संबंधित समस्याओं जैसे अल्सर, घाव, किडनी आदि को ठीक करता है।

See also  International Yoga Day 2021...तो इस वजह से 21 जून को मनाया जाता है योग दिवस, जानें कब हुई इसकी शुरुआत

स्किन के लिए फायदेमंद
गिलोय शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। जिससे स्किन की चमक बरकरार रहती है। आप मानसून में त्वचा से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए गिलोय पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मददगार
गिलोय में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद करते हैं। जिन लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी और टॉन्सिल की समस्या है, उनके लिए गिलोय किसी वरदान से कम नहीं है।

वजन घटाने में सहायक
वेट लॉस जर्नी में आप गिलोय का जूस शामिल कर सकते हैं। इससे आपका पाचन ठीक रहेगा और वजन कम होने में भी मदद मिलेगी। इसके लिए आप गिलोय के जूस में एक चम्मच शहद मिलाएं, फिर सुबह खाली पेट पी सकते हैं।