File Photo

Patna Airport Emergency Landing: इंडिगो की पटना-दिल्ली फ्लाइट 6ई 2433 की पटना हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस बात की जानकारी हवाई अड्डे के निदेशक ने दी। पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने इस मामले में पूरी जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 2433 ने प्रस्थान के तीन मिनट बाद एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना दी। यही वजह है कि फ्लाइट के कप्तान ने इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना देते हुए अनुमति मांगी। इसके बाद उड़ान के तुरंत बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य

बताया जाता है कि दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। हवाई अड्डे पर सभी परिचालन सामान्य हैं। इमरजेंसी लैंडिंग सुनकर यात्रियों में थोड़ी बेचैनी बढ़ गई थी। हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद सब सामान्य हो गया।

फ्लाइट में सवार थे 181 यात्री

See also  IndiGo की फ्लाइट में फिर बवाल, नशे में धुत्त यात्री ने चालक दल के साथ की बदतमीजी

दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान ने पटना एयरपोर्ट से सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर उड़ान भरा था। बताया गया कि इस फ्लाइट में कुल 181 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि जो टेक्निकल प्रॉब्लम था वह सॉल्व हो गया है। हालांकि यह फ्लाइट दिल्ली नहीं जाएगी। यात्रियों को दिल्ली भेजने के लिए लखनऊ से एक फ्लाइट बुलाई जा रही है। उसी फ्लाइट से सभी यात्रियों को दिल्ली भेजा जाएगा। इसमें कुछ घंटे का वक्त लगेगा।