नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल होने के बाद अब यानी मंगलवार को उनका पुराना सरकारी आवास 12 तुगलक लेन का बंगला आवंटित कर दिया गया है। हाउसिंग कमेटी ने उन्हें 12 तुगलक लेने वाला बंगला वापस दे दिया है। बता दें कि, इससे पहले ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी मामले में 4 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली थी। सर्वोच्च न्यायालय ने एक अंतरिम आदेश जारी कर उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। इस फैसले के बाद सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता भी बहाल कर दी गई थी। इसके बाद आज उन्हें फिर से बंगला मिला है।

नियम के अनुसार, उन्हें टाइप-VII आवास आवंटित हो सकता है। दरअसल, वर्तमान में 8 तरह के सरकारी आवासों की श्रेणियां हैं यानी एक से आठ। केंद्रीय मंत्रियों को टाइप-VIII आवास मिलता है जो सबसे बड़ी श्रेणी है। टाइप-V और टाइप-VII आवास लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को आवंटित किए जाते हैं। बाकी अन्य श्रेणियों के आवास शासकीय कर्मियों को आवंटित किए जाते हैं। राहुल गांधी संसद में तीन बार कार्यकाल पूरा कर चुके हैं इसलिए वह टाइप-VII बंगले के लिए पात्र हैं।

See also  केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शायराना अंदाज में राहुल गांधी पर तंज कसा

अपनी मां के साथ रह रहे हैं राहुल
उल्लेखनीय है कि, पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को मोदी उपनाम मामले में गुजरात की एक कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी। फिर 27 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक अपना आधिकारिक आवास खाली करने को कहा था। इसके बाद कांग्रेस नेता ने 22 अप्रैल को अपना आधिकारिक बंगला खाली कर दिया था। बंगला खाली करते वक्त उन्होंने कहा था कि यह सच बोलने के लिए चुकाई गई कीमत है। इसके बाद राहुल 10 जनपथ पर अपनी मां के आवास पर रहने आ गए। अभी भी वह अपनी मां के साथ रह रहे हैं।

क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे राहुल गांधी
सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहुल को मिली राहत फौरी है। कोर्ट ने मामले को खारिज नहीं किया गया, बल्कि सजा पर रोक लगाई है। अब मामले में नए सिरे से सुनवाई होगी। अगर ऊपरी कोर्ट भी राहुल को इस मामले में दो साल की सजा सुनाता है तो राहुल चुनाव लड़ने से अयोग्य हो जाएंगे। वहीं, कोर्ट से बरी होने या दो साल से कम सजा मिलने पर राहुल चुनाव लड़ सकेंगे। हालांकि, ये फैसला कब तक आएगा ये देखना होगा। ऐसा भी हो सकता है कि कोर्ट का फैसला 2024 के चुनाव के बाद आए। ऐसे में राहुल 2024 का चुनाव लड़ सकते हैं।

See also  Vaccine Tourism : भारत में शुरू हुआ वैक्सीन टूरिज्म, 24 दिन रूस में बिताएं, Sputnik की दो डोज लगवाएं... जानें कितना होगा खर्च?