धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ने सामान्य सभा की बैठक के दौरान द पर डाला मिट्टी का तेल दाल लिया। और चीख-चीख कर रोने लगे। खुद पर मिटी तेल डालकर खूब लाल ध्रुव ने आग लगाने कि कोशिश की। जिसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव को पकड़ा। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार धमतरी जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ने सामान्य सभा की बैठक के दौरान खुद पर डाला मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसके बाद अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्य को रोका। बताया जा रहा है कि 15 वित के फंड के आवंटन को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। जिसके चलते जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ने ये कदम उठाया है। वहीं जिला पंचायत में गहमागहमी का माहौल।

See also  CG Flight News : अब सप्ताह में 6 दिन रायपुर, बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए भरेंगी उड़ानें, एयरलाइंस ने जारी किया नया शेड्यूल