रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टे खेलवाने वाले बदमाश अपनी करतूतों बाज नहीं आ रहे है इसी कड़ी में फिर एक खबर सामने आई है। दरअसल खबर मिली है की आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित जरुरी दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक में खाता खोलकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से पकड़ा है। साथ ही मोबाइल,एटीएम, लैपटॉप, सिम सहित कई जरूरी कागजात जब्त किया गया है। आरोपी भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने सहित अनेक लुभावने स्कीम बताकर अपना शिकार बनाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में पांच अंतरराज्यीय आरोपी है। बता दें, पूर्व में भी इस मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है, जिनके पास से 14 लाख 44 हजार जब्त किया जा चुका है।

ये है पूरा मामला

पीड़ित अरूण जाल ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो त्रिमूर्ति नगर रायपुर में रहता है और वेल्डिंग का काम करता है। अरुण की पत्नी संगीता जाल रजत अग्रवाल के घर में पिछले एक सालों से काम कर रही थी। पत्नी की वजह से ही उसकी पहचान रजत अग्रवाल से हुई थी। इस दौरान रजत ने बोला कि उसे अर्जेन्ट में बैक खाता की जरूरत है और जिसमे कुछ दिन लेन-देन करने के बाद वो उसे उसका खाता वापस कर देगा। भरोसे में आकर अरुण जाल ने अपना पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो उसे दे दिया।

See also  रमन के हर कार्यक्रम में काले झंडे दिखाकर विरोध करेगी NSUI

रजत अग्रवाल एफडीएफसी बैंक देवेन्द्र नगर का फार्म लाकर पीड़ित से हस्ताक्षर कराकर उसकी पत्नी संगीता जाल का भी खाता खुलवाया। इसी दौरान कुछ दिन बाद रजत अग्रवाल ने प्रार्थी को उसके बैंक खाता बंद होने की जानकारी दी। प्रार्थी एचडीएफसी बैंक देवेन्द्र नगर शाखा जाकर पता किया तो बैंक मैनेजर ने उसके खाते में अत्यधिक पैसो का ट्रांजेक्शन होने के कारण बंद होना बताया। अरुण जब रजत अग्रवाल से बैंक खातों मे हुए ट्रांजेक्शन के बारे मे पूछा तो रजत अग्रवाल द्वारा टाल-मटोल कर गुमराह करने लगा।

पीड़ित ने इसके बाद थाना खमतराई में इसकी सूचना दी। बता दें पूर्व में मामले में संलिप्त 8 आरोपी रजत अग्रवाल, हिमांशु सिंह, मन्टू मांझी, मदन कुमार यादव, मोह. फरहान, मोह. उमैर, उपेन्द्र दास एवं मोहित टांक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित नगदी रकम 14,44,000 रूपये, 21 नग मोबाईल फोन, 05 नग पासबुक, 12 नग ए.टी.एम. कार्ड, 12 नग चेक बुक, 3 नग लैपटॉप, 2 नग कम्प्यूटर सिस्टम एवं 3 नग डायरी जुमला कीमती लगभग 22,00,000 रूपये जप्त किया जा चुका है।

See also  नई पेंशन स्कीम से अंशदान निकालने पर रोक, कर्मचारी दोगुना लाभ लेने कर रहे थे ऐसा काम

क्राइम और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने संलिप्त 8 आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य 11 आरोपियों की जानकारी सामने आई। आरोपियों का लोकेशन नागपुर महाराष्ट्र में मिला। जिसके बाद पुलिस टीम नागपुर महाराष्ट्र से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 30 नग मोबाईल फोन, 02 लैपटॉप, विभिन्न कम्पनियों के सिम कार्ड एवं अलग-अलग बैंक के 02 नग पासबुक, 38 नग चेकबुक एवं 38 नग ए.टी.एम. कार्ड जुमला कीमती लगभग 4,00,000 रूपये जब्त किये गए।