रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तीसरी बार आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद कजेरीवाल छत्तीसगढ़ आएंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान में शामिल होंगे। इस दौरान वे इस दौरान वो प्रदेश की जनता के लिए गारंटी कार्ड भी जारी करेंगे।

Mission 2023: वे राजधानी रायपुर के जैनम मानस भवन में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

Mission 2023: इस दौरान वो प्रदेश की जनता के लिए गारंटी कार्ड भी जारी करेंगे। गारंटी कार्ड में धान के समर्थन मूल्य से लेकर, ऋण माफी, मुफ्त पानी, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वास्थ्य बीमा जैसी घोषणाएं शामिल की जा सकती है।

Mission 2023: बता दें कि छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर रणनीति बना रही है। आप ने यहां की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

See also  Weather Alert : रायपुर समेत इन जिलों में भारी बरसात और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Mission 2023: कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस ने जिस तरह अपने घोषणा-पत्र के जरिए 2018 के चुनाव में राजनीतिक समीकरण बदल दिया था, उसी तर्ज पर केजरीवाल अब छत्तीसगढ़ में लोगों को मुुफ्त की सुविधाएं देकर विधानसभा में अपनी पार्टी की उपस्थिति दर्ज कराने की फिराक में हैं।

Mission 2023: राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आप का गारंटी कार्ड कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी कर सकता है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ आदिवासी बहुल और ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त का वादा वोट खींचने मददगार साबित हो सकता है।

Mission 2023: छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी और पंजाब के विधायक हरदीप मुंडिया ने कहा कि आप झूठे वादे नहीं करती, बल्कि चुनाव के पहले गारंटी कार्ड जारी करती है, जिसका लक्ष्य ही वादों को पूरा करना है।

Mission 2023: छत्तीसगढ़ में भी हम लोगों के लिए सुविधाओं का पिटारा लेकर आ रहे हैं। आप के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि आप के गारंटी कार्ड में शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा से लेकर कर्मचारी हित के फैसले शामिल रहेंगे।

See also  Mission 2023: देर रात तक चली कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, कुमारी सैलजा बोलीं- 13 को दिल्ली में लगेगी नामों पर मुहर

READ MORE-Mission 2023: कांग्रेस उम्मीदवारों के ब्लाक कांग्रेस कमेटी आज से लिए जाएंगे आवेदन, आनलाइन आवेदन भी मांगे