रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट सितंबर के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने दी है। कुमारी सैलजा ने बताया कि कांग्रेस की पहली लिस्ट सितंबर के पहले सप्ताह में आ जाएगी।

बता दें कि, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में शनिवार को राजधानी रायपुर के कांग्रेस भवन में पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। वेणुगोपाल ने चुनाव के लिए गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ चर्चा की।

See also  CG News: शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक आज, हंगामा मचने के आसार