तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का विवादित बयान कहा, पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भारत के पैसों पर पलते हैं.

नई दिल्ली। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने विवादित बयान के कारण अक्सर विवादों में बने रहते हैं। अब शोएब अख्तर ने अपने ही टीम के खिलाफ विवादित बयान दिए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की टीम भारत के पैसों पर पलती है। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने बाले महामुकाबले की टक्कर ज्यादा दूर नहीं है। ये मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका में खेला जाएगा और इस मैच से पहले शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दे दिया है, जिसपर पाकिस्तान में बवाल भी हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कि शोएब अख्तर ने दरअसल कह क्या दिया ?

पाकिस्तान के शोएब अख्तर वैसे तो अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे लेकिन रिटायरमेंट के बाद से वो अपने बयानों के चलते काफी पॉपुलर रहते हैं। शोएब अख्तर अक्सर ऐसी बातें कह देते हैं जिसपर कुछ ना कुछ विवाद हो जाता है। इस बार भी इस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा ही किया है। शोएब अख्तर ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद पाकिस्तान में इसपर काफी बवाल हो सकता है। शोएब अख्तर ने एक इंटरव्यू में कह दिया कि पाकिस्तान के खिलाड़ी भारत के पैसे पर पलते हैं। शोएब अख्तर ने कहा कि इंडिया के पैसे से ही पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटर्स को फीस मिल पाती है।

See also  सर्जरी के बाद रिहैब के लिए NCA पहुंचे केएल राहुल, जल्द करेंगे टीम इंडिया में वापसी

शोएब अख्तर ने वरिष्ठ खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार से खास बातचीत में बताया कि बीसीसीआई वर्ल्ड क्रिकेट में कितनी पावरफुल एसोसिएशन है। शोएब ने ये बात मानी कि बीसीसीआई का जो पैसा आईसीसी के पास जाता है और आईसीसी उस पैसे को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भेजती है। उसी के दम पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों को फीस मिल पाती है।

सुपरहिट रहेगी वर्ल्ड कप 2023

पपाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि वर्ल्ड कप 2023 सुपरहिट होने वाला है। अख्तर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, बीसीसीआई इस वर्ल्ड कप से काफी पैसा कमाएगी। इससे बीसीसीआई की आर्थिक स्थिति और ज्यादा मजबूत हो जाएगी। बता दें इस बार वर्ल्ड कप भारत में आयोजित होगा और इसका आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टक्कर 14 अक्टूबर को होगी। दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंची तो वहां भी भारत-पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिल सकती है।

टीम इण्डिया पर रहेगा दबाव – शोएब अख्तर

वैसे आपको बता दें शोएब अख्तर ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच में एक बार फिर टीम इंडिया पर ही दबाव होगा। अख्तर ने कहा कि ये दबाव मीडिया की वजह से बनता है। लगातार टीम इंडिया की जीत के ही दावे किए जाते हैं। स्टेडियम भी बिल्कुल ब्लू कर दिए जाते हैं। इससे पाकिस्तान को मदद ही मिलती है क्योंकि वो अपने आप ही डार्कहॉर्स बन जाती है और इससे उसके खिलाड़ियों को खुलकर खेलने में मदद मिलती है।

See also  T20 World Cup 2026 Semi-Final IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की बैटिंग शुरू, जीत के लिए भारत ने दिया 254 रनों का लक्ष्य

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा