ऑटो डेस्क। अगर आप कार खरीदने की तैयारी में हैं। और आप बेस्ट सेफ्टी फीचर की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की शीर्ष 5 सबसे सुरक्षित भारतीय कारों के बारे में। इन गाड़ियों को सेफ्टी के मामले में 5 स्टार की रेटिंग मिली हुई है।

Mahindra XUV700

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है महिंद्रा एंड महिंद्रा XUV700 का। इसे दो इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया गया है। एक 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ और एक 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन। दोनों इंजन आपको 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गाड़ियों के ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं। Mahindra XUV700 की कीमत 14 लाख रुपये से शुरू होकर 26.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

Mahindra Scorpio- N

बात करें दूसरी सुरक्षित गाड़ी की तो इसमें Mahindra Scorpio- N का नाम शामिल है। इसे हाल ही में ग्लोबल एनसीएपी के तहत टेस्ट भी किया गया था। इसे सेफ्टी के मामले में 5 स्टार और बाल सुरक्षा में चार स्टार रेटिंग मिली है। महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। एक 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन। दोनों इंजन ऑप्शन को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की कीमत 13.05 लाख रुपये से 24.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

See also  Most Searched Topics on Google: भारत में इस साल इन टॉपिक्स को सबसे ज्यादा किया गया सर्च... जानें लिस्ट

Tata Punch

सेफ गाड़ियों की लिस्ट में टाटा पंच तीसरे नंबर पर है। बड़ो की सेफ्टी में इस 5 स्टार रेटिंग मिली है और बच्चों की सेफ्टी में 4 स्टार रेटिंग मिली है। पंच में 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन मिलता है। टाटा मोटर्स ने इस कार की कीमत 5.99 लाख रुपये रखी है और 9.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Mahindra XUV300

महिंद्रा XUV300 सबकॉम्पैक्ट एसयूवी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इसे यात्रियों की सुरक्षा के मामले में 5 स्टार रेटिंग मिली है। बच्चों की सेफ्टी के लिए 4 स्टार रेटिंग मिली है। महिंद्रा XUV300 को दो इंजन ऑप्शन मिलता है। एक 1.2-लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन, और एक 1.5-लीटर, टर्बो डीजल इंजन। इन दोनों इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड एएमटी के साथ लिया जा सकता है।

Tata Altroz

Tata Altroz हमारी लिस्ट की आखिरी कार है टाटा अल्ट्रोज। अल्ट्रोज को यात्रियों की सुरक्षा में 5 स्टार रेटिंग मिली है और बच्चों की सुरक्षा में 4 स्टार रेटिग मिली है। यह हैचबैक तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। एक 1.2-लीटर NA पेट्रोल, एक 1.2-लीटर NA टर्बो पेट्रोल, और एक 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन।

See also  भारतीय मूल के सीईओ की लिस्ट में शामिल हुए नील मोहन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा