दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते टला, एक ही रनवे पर हो गई थी, टेक-ऑफ़ और लैंडिंग

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह दो विमानों में भिड़ंत होते-होते बची है। दरअसल, विस्तारा के दो विमानों को एयर ट्राफिक कन्ट्रोल ने एक ही समय पर एक विमान को लैंड करने और दूसरे को टेक ऑफ करने की अनुमति दे दी। इस बीच, दोनों विमानों की आपस में टकराने की स्थिति बन गई जिसे पायलट ने बड़ी मुश्किल से संभाला।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से दिल्ली फ्लाइट लैंड हुई थी, उसी समय दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट को टेकऑफ की अनुमति दे दी गई। दोनों ही फ्लाइट्स विस्तारा की थी। अहमदाबाद-दिल्ली वाली फ्लाइट पायलट सोनू गिल ने समय रहते ATC को स्थिति की जानकारी दे दिया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों विमानों के बीच महज 1.8 किमी की दूरी रह गई थी और दोनों विमानों में कुल 300 लोग सवार थे।

टेकऑफ हुआ कैंसिल


पायलट सोनू गिल की सूचना के बाद दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट तुरंत टेक-ऑफ रद्द करने के आदेश दिए गए । इसके बाद यह फ्लाइट तुरंत रनवे से पीछे हट गई और अपने पार्किंग-वे पर लौट आई।

See also  Liquor Scam: अरुणपति त्रिपाठी को जमानत मिली पर रिहाई नहीं..! जानिए, कोर्ट ने जेल से कब छोड़ने का दिया है आदेश…

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के निर्देश के बाद बागडोगरा जा रही फ्लाइट में दोबारा ईंधन भरा गया और ब्रेक भी चेक किए गए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खराब मौसम होने पर फ्लाइट वापस दिल्ली सही से लौट सके और दोबारा ऐसी अनहोनी नही हो । सूत्रों ने बताया कि जब बागडोगरा जा रहे विमान के पायलट ने बताया कि एटीसी के निर्देश के कारण विमान उड़ान नही भरेगा तो यात्रियों में हड़कंप मच मच गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा