रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव से पहले कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा हैं । इसी के चलते पुलिस विभाग में लगातार तबादला आदेश जारी किए जा हैं। हाल ही में बड़ी संख्या में पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किए जाने के बाद आज SSP ने फिर तबादला आदेश जारी किए है जिसमें 6 TI और 10 SI हुए इधर से उधर किया गया है।

एसएसपी द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश में लंबे समय तक एक थाने में पदस्थ निरीक्षक और उप निरीक्षक को इधर से उधर किया गया है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 10 SI और 6 TI का ट्रांसफर किया है। वहीं टिकरापारा थाने में लंबे समय से जमे अमित बेरिया को पुलिस नियंत्रण जिला विशेष शाखा प्रभारी बनाया गया है। दुर्गेश रावटे को टिकरापारा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

See also  सभी नगर पालिकाओं में घर बैठे अब 25 तरह की सुविधाएं पहुंचाएंगे मितान