अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से नोटों का बंडल बरामद किया है। जब्त किए गए पैसे 17 लाख रुपए बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 12 बीके 6202 उदयपुर के सामने एनएच 130 मुख्य मार्ग पर वाहन को रोक कर चेक किया गया। वाहन में सवार युवक ने अपना नाम ओंकार सिंह राणा बताया, जो विकासनगर कुसमुण्डा थाना जिला कोरबा का रहने वाला है। उसके वाहन की चेकिंग करने पर 17 लाख रुपए बरामद किया गया। पैसे कहां से आए इसकी जानकारी वह पुलिस को नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस ओंकार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

See also  CSMCL Manpower Scam : शराब से जुड़े मैन पॉवर घोटाले में ACB ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 100 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ गबन..!