टीआरपी डेस्क। विजयवाड़ा की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की दो जमानत याचिकाओं की सुनवाई 19 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

दरअसल, कौशल विकास निगम घोटाला मामले में कथित भूमिका को लेकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए चंद्रबाबू नायडू ने स्थानीय अदालत में अंतरिम जमानत याचिका के साथ ही नियमित जमानत याचिका भी दायर की थी। कहा जा रहा है कि राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था।

आज सीआईडी के वकीलों की टीम ने दोनों जमानत याचिकाओं का विरोध किया और मामले में अपनी दलीलें पेश कीं। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद है। शुक्रवार को सीआईडी ने स्थानीय अदालत से जवाब दाखिल करने के लिए 19 सितंबर तक का समय मांगा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

See also  West Bengal: पश्चिम बंगाल में TMC की हार के बाद भले इस्तीफा नहीं देने पर अड़ी ममता बनर्जी, लेकिन करीबी सलाहकारों का धड़ाधड़ इस्तीफा