रायपुर। भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत दो दिवसीय G -20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप (FWG) की चौथी और अंतिम बैठक छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में संपन्न हो गई। 18-19 सितंबर 2023 के दौरान दो दिवसीय बैठक की सह-अध्यक्षता में भारत का प्रतिनिधित्व वित्त मंत्रालय की सलाहकार चांदनी रेना और ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व राजकोष की मुख्य आर्थिक सलाहकार सेम बेकेट ने किया। बैठक में जी-20 सदस्य और आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय संगठनों के लगभग 65 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

यह बैठक भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान एफडब्ल्यूजी द्वारा सफलतापूर्वक किए गए कार्यों की पूर्णता को दर्शाती है। बैठक में इस प्रगति को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के विकल्पों का पता लगाने का अवसर भी प्रदान किया गया।

इस वर्ष, समूह ने सफलतापूर्वक दो जी-20 रिपोर्ट – खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा के व्यापक आर्थिक प्रभाव और और जलवायु परिवर्तन तथा रूपान्‍तरकारी मार्गों से उत्पन्न होने वाले व्यापक आर्थिक जोखिमों पर रिपोर्ट जारी की। सदस्यों ने वैश्‍विक चुनौतियों से जुड़े व्‍यापक आर्थिक परिणामों का आकलन करने के लिए वैश्‍विक विचार-विमर्श जारी रखने की आवश्‍यकता को स्‍वीकार किया।

See also  CGPSC Report : CGPSC की 24वीं रिपोर्ट! विधानसभा में फिर अनियमितताओं पर गरमाएगा मुद्दा, RAS और डिप्टी कलेक्टर नियुक्तियों पर सवाल…

बैठक में वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की प्रस्तुतियों के आधार पर प्रमुख चुनौतियों और जोखिमों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा उपलब्ध कराए गए अपडेट के आधार पर जी20/आईएमएफ मजबूत टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास रिपोर्ट के मसौदे के शुरुआती निष्कर्षों पर भी चर्चा हुई।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भी जी-20 चर्चाओं को अधिक समावेशी और मानव-केंद्रित बनाने के लिए कई जनभागीदारी कार्यक्रमों की मेजबानी की। इसमें आम जनता, छात्रों और स्वयं-सहायता संगठनों के लाभ के उद्देश्य से कार्यक्रम शामिल किए गए, इन कार्यक्रमों में वित्तीय साक्षरता, कार्यक्रमों की एक श्रृंखला, जी-20 जागरूकता कार्यक्रम, चित्रकला, नारा-लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल थी।

जी-20 में भारत की अध्‍यक्षता के विषय “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” की भावना के अनुरूप व्यापक आर्थिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने और सर्वहित के लिए लचीली और समृद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बल दिया। समूह ने इस उद्देश्‍य को प्राप्‍त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर मिलकर काम करने के लिए सहमति व्‍यक्‍त की।

See also  ऑक्सीजोन निर्माण करने आठ साल पहले हटाए गए 69 दुकानदारों को मिलेगी अब अच्छी जगह