दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर जगरगुंडा सड़क पर नक्सलियों ने आईईडी विस्‍फोट किया है। इसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि, नक्‍सलियों ने रोड ओपनिग पार्टी को निशाना बनाने आईईडी प्‍लांट किया था। इस घटना की पुष्टि एएसपी आरके बर्मन ने की।

मिली जानकारी के अनुसार, अरनपुर से जगरगुंडा के बीच सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, डीआरजी के जवानों की ओर से सुरक्षा प्रदान की जाती है। बुधवार को भी काम शुरू होने से पहले जवानों की ओर से क्षेत्र को कार्डन किया जा रहा था। इसी बीच जंगलों में आईईडी ब्लास्ट हुई, जिसमें सीआरपीएफ के एक जवान को मामूली चोट आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि, जवान को मामूली चोट आई है। क्षेत्र में सर्च आपरेशन किया जा रहा है।

See also  बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ की इन दो हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री, सीएम ने दी बधाई