रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुआ सट्टा खेलने वाले बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी बीच रायपुर पुलिस ने जुआ सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बीते दिनों रायपुर के तेलघानी नाका राजपुताना होटल के पीछे स्थित गैरेज पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के शिकंजे में जुआ खेलते 11 जुआरी गिरफ्तार हुए। ढाई लाख नगदी समेत 9 मोबाइल जब्त किया गया।

वहीं इन जुआरियों पर पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि यह मामला रायपुर के गंज थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

See also  CG News: रायपुर में वित्तीय वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में 22 सौ कम रजिस्ट्री, रायपुर में सालभर में 34 हजार रजिस्ट्री!