CG News: रायपुर। Raipur property registrations:राजधानी रायपुर के पंजीयन कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 में रजिस्ट्री के साथ आय में भारी गिरावट आई है। विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार रायपुर में इस बार सालभर में लगभग 38 हजार रजिस्ट्री हुई है, जिससे कुल आय लगभग 387 करोड़ रुपए रुपए की हुई है।

CG News: आय भी 314 करोड़ कम

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 40 हजार के करीब रजिस्ट्री हुई थी, वहीं कुल आय 701 करोड़ रुपए से अधिक हुई थी। इस तरह इस बार रजिस्ट्री में लगभग दो हजार की गिरावट आई है, जिससे आय भी लगभग 314 करोड़ रुपए कम हुई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो रजिस्ट्री और आय कम होने की बड़ी वजह नई गाइड लाइन में जमीन की कीमतों में की गई वृद्धि तथा पंजीयन विभाग के नियमों में किए गए बदलाव हैं।

CG News: रायपुर में इस बार सालभर में 38 हजार रजिस्ट्री

See also  CBI Raid Update : ASP अभिषेक महेश्वरी का घर सील, सौम्या चौरसिया और KPS ग्रुप पर भी शिकंजा

पंजीयन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में पिछले वित्तीय वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में रजिस्ट्री तथा उससे पंजीयन शुल्क और मुद्रांक शुल्क में भारी गिरावट आई है। वर्ष 2025 में इस बार कुल 38 हजार के करीब रजिस्ट्री हुई है।

इससे पंजीयन शुल्क लगभग 287 करोड़ रुपए तथा मुद्रांक शुल्क से लगभग 101 करोड़ रुपए की आय हुई है। इस तरह कुल 388 करोड़ रुपए के करीब आय हुई है, जबकि वित्तीय वर्ष 2024 में कुल 701 करोड़ रुपए की आय हुई थी।

CG News: मार्च क्लोजिंग में भी 39 करोड़ रुपए की आय कम

नई गाइड लाइन की दरें और नियमों में किए गए बदलाव का असर मार्च के क्लोजिंग महीने में पड़ा है। मार्च महीने में इस बार लगभग साढ़े तीन हजार रजिस्ट्री हुई है, जिससे कुल आय लगमग 82 करोड़ रुपए की हुई है, वहीं वर्ष 2024 में साढ़े पांच हजार रजिस्ट्री हुई थी, जिससे कुल आय एक अरब 21 करोड़ रुपए से अधिक की हुई है। इस तरह इस बार मार्च में भी लगभग 39 करोड़ रुपए कम आय हुई है।

See also  राज्यपाल ने दो नये राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ