CG News: जगदलपुर। बस्तर संभाग के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान दो प्रेशर कुकर आईईडी बरामद कर उन्हें मौके पर ही निष्क्रिय किया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरूसुलनापा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आईईडी की सूचना पर जिला पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग 5-5 किलोग्राम के दो प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किए गए।
CG News: बीएसएफ की बम निरोधक टीम ने सुरक्षा मानकों के तहत दोनों आईईडी को मौके पर ही डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। इस संबंध में थाना परतापुर में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए विस्फोटक और डंप सामग्री की लगातार खोजबीन की जा रही है।
CG News: इस संबंध में बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण हुआ है, लेकिन आईईडी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इन विस्फोटकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और स्थिति पर नियंत्रण के लिए अभियान जारी है।


