रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव अभियान समिति की बैठक एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर को कांग्रेस भरोसा यात्रा 90 विधानसभा में होगी। बैठक में आने वाले चुनाव में अभियान समिति के कामों की व्यापक चर्चा कर रणनीति बनाई गयी। जिला स्तर पर वक्ताओं को चिन्हांकित करके अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जायेगा। सरकार की योजनाओं को प्रचारित किया जायेगा। भाजपा के दुष्प्रचार की जानकारी के लिये तंत्र विकसित किया जायेगा। विभिन्न समाजों के लिये योजना बनाई जायेगी। जिला स्तर चुनाव अभियान समिति विस्तारित किया जायेगा।भाजपा की चुनावी रणनीति के मुकाबले धारदार जवाबी हमला के साथ जनता को सरकार की योजना और कामकाज को लेकर भरोसा अर्जित किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  नगरीय निकाय के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान, सीएम बघेल ने कहा- जीत जितनी बड़ी उतनी ही अपेक्षा और जिम्मेदारी भी