नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के रूप में जाना जाने वाला गूगल आज यानी 27 अगस्त को 25 साल का हो गया है। आज गूगल के होमपेज कर खास डूडल भी देखा जा सकता है। टेक कंपनी ने गूगल के 25 साल पूरे होने की खुशी में गूगल के डूडल को बदल दिया है। गूगल को g25gle लिखा गया है।

कब और किसने की थी गूगल की स्थापना
मिली जानकारी के अनुसार, गूगल की स्थापना 27 सितंबर 1998 को हुई थी। इसकी स्थापना लैरी पेज जो एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और उद्योगपति हैं, उन्होंने सर्गी ब्रिन के साथ मिलकर की थी। दोनों को “Google Guys” के नाम से भी जाना जाता है। इन दोनों की मुलाकात स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम में डॉक्टरेट स्टूडेंट्स के रूप में हुई थी। दोनों 1990 के दशक के अंत में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। जब वह अपने हॉस्टल के कमरों से काम कर रहे थे तो दोनों ने एक सर्च इंजन बनाया था। जो वर्ल्ड वाइड वेब पर व्यक्तिगत पेजों के महत्व को निर्धारित करने के लिए लिंक का उपयोग करता था। पहले गूगल का नाम बैकरब रखा गया था। इसके बाद इसका नाम बदलकर गूगल कर दिया गया।

See also  गूगल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, एक हफ्ते के भीतर जमा करना होगा 10 फीसदी जुर्माना

किराए के गैराज से हुई शुरुआत
कहा जाता है कि ब्रिन और पेज ‘दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करना और इसे सार्वभौमिक रूप से सुलभ और उपयोगी बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने इसका नाम गूगल रख दिया। पहले एक गैरेज में गूगल का ऑफिस चलता था।

अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता था गूगल का बर्थ-डे
खबरों की मानें तो पहले गूगल का जन्मदिन अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता था। सबसे पहले गूगल का जन्मदिन 7 सिंतबर को मनाया गया। इसके बाद 8 सितंबर को, फिर 26 सितंबर को गूगल का स्थापना दिवस मनाया गया। इसके बाद कंपनी ने औपचारिक घोषणा करते हुए कहा था कि गूगल का जन्मदिन अब 27 सितंबर को मनाया जाएगा।