नई दिल्ली । पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सैकड़ों सरकारी कर्मचारी रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया । पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर 20 से अधिक राज्यों के केंद्र और राज्य सरकार के हजारों कर्मचारी राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे।

‘पेंशन शंखनाद महारैली’ में प्रदर्शनकारियों ने नई पेंशन योजना का विरोध करते हुए कहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना ( OPS) की डिमांड को लेकर मोर्चा खोल दिए?

क्या है पुरानी पेंशन स्कीम (OPS)
इस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के समय की सैलरी की आधी राशि पेंशन के रूप में दी जाती है। पुरानी पेंशन स्कीम में पेंशन के लिए सरकारी कर्मचारी के वेतन से कोई पैसा नहीं कटता है। इस स्कीम के तहत कर्मचारी को जो भुगतान किया जाता है वह सरकार के राजकोष से किया जाता है।

इसके अलावा ओपीएस के तहत कर्मचारियों को 20 लाख रुपए तक की रकम ग्रेच्युटी के तौर पर मिलती है। पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर कर्मचारियों इसलिए भी सड़कों पर हैं क्योंकि कर्मचारी की मृत्यु हो जाने पर उसके पेंशन की राशि उसके परिजन को दी जाती है।

See also  अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: टैक्सीवे पर आमने-सामने आए एअर इंडिया और इंडिगो के प्लेन, समय रहते रुकीं उड़ानें

नई पेंशन स्कीम (NPS)
इस पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारियों के बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते से दस प्रतिशत राशि काटी जाती है। एनपीएस शेयर बाजार पर आधारित है इसलिए इसकी सुरक्षा को लेकर कर्मचारी चिंतित रहते हैं। इसके साथ ही इस स्कीम में छह माह बाद मिलने वाले महंगाई भत्ते का भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

इसके अलावा शेयर बाजार पर आधारित होने के कारण एनपीएस पर टैक्स भी लगता है। नई पेंशन योजना के तहत कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद पेंशन पाने के लिए एनपीएस फंड का 40 प्रतिशत हिस्सा निवेश करना पड़ता है।

इस मामले पर बात करते हुए ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के राष्ट्रीय संयोजक और महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि जो कर्मचारी एक जनवरी 2004 के बाद सरकारी सेवा में शामिल हुए हैं, वे नयी पेंशन योजना का कड़ा विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। क्योंकि उन्हें पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर दिया गया है और नयी पेंशन योजना में शामिल होने को मजबूर किया गया है।

See also  नौ लाख बाइक सवार योद्धा तैयार करेगी भाजपा, यूपी चुनाव में वोटरों को मतदान केंद्रों तक लाने की जुगत

CM बघेल ने आंदोलन को दिया समर्थन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में हो रहे इस प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए इसे अपना समर्थन भी दिया है। उन्होंने लिखा है कि जुमले वाली सरकार इस बार नहीं चलेगी। देखिये ट्वीट :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर