मनेन्द्रगढ़। जन्म दिन की खुशी मातम में बदल गई । जन्मोत्सव का खाना खाने के बाद एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और 5 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिले के भरतपुर ब्लाक के लरकोड़ा गांव में फूड पॉइजनिंग की वजह से बाप-बेटे की मौत हो गयी। वहीं मृतकों के अलावा पड़ोस के करीब आधा दर्जन लोग भी हुए बीमार हो गए हैं। तबीयत बिगड़ने पर सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गांव में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में खाना खाया था, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद आनन-फानन में सभी को जनकपुर अस्पताल ले जाया गया। इनमें से भैयालाल और उसके बेटे तिलक राज की तबीयत ज्यादा बिगड़नें पर शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान फूड पॉइजनिंग की वजह से दोनों की मौत हो गई। वहीं, पांच बीमार लोगों में दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

See also  CGBSE 12th Paper Leak Case: क्या वाकई आउट हुआ था 12वीं का पेपर? सरकार की सफाई के बाद भी थम नहीं रहा बवाल

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मनेन्द्रगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची हुई है और कैम्प लगाकर कार्यक्रम में भोज करने वाले सभी लोगों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। .

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर