Priyanka Gandhi Chhattisgarh Visit

रायपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत कांकेर जिला पहुंचीं। कांकेर के गोविंदपुर स्थित हेलीपैड में विधायक शिशुपाल सोरी, सावित्री मंडावी, अनूप नाग सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद हैं।

बता दें कि पहले प्रियंका गांधी जनरल गर्ल्स हास्टल की छात्राओं से मिलीं। इस अवसर पर प्रियंका ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर बातें की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचाई।

इससे पहले प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्‍वागत किया। इसके बाद प्रियंका कांकेर के लिए रवाना हो गईं। यहां वे नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Assembly Election 2023: आम सभा को संबोधित करने बालोद पहुंची प्रियंका गांधी