रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जातीय जनगणना को लेकर सियासी दांव चला है। उन्‍होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रदेश में सत्‍ता वापसी पर कांग्रेस बिहार की तरह छत्‍तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएगी।

प्रियंका ने कहा, छत्‍तीसगढ़ में बड़े-बड़े पोस्‍ट पर एससी एसटी या पिछड़ा वर्ग के लोग हैं। ऐसे में प्रदेश जातीय जनगणना क्‍यों नहीं होनी चाहिए।
छत्‍तीसगढ़ के विकास माडल की पूरी देश में चर्चा हो रही है। ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत किया जा रहा है। इस दौरान प्रियंका ने कहा, कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्‍ता वापस आई तो प्रदेश के गरीबों के लिए 10 लाख आवास का निर्माण किया जाएगा।

प्रियंका ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार को जमकर घेरा। प्रियंका गांधी ने महंगाई इतनी ज्‍यादा हो गई है। देश की जनता महंगाई से परेशान हैं। उन्‍होंने कहा, ये धरती वीर स्‍वतंत्रता सेनानियों की है। गांधी जी का सपना हमने पूरा किया। गांव-गांव तक लोकतंत्र पहुंचा। लोकतंत्र की नींव पंचायतों में है।

See also  विधायक अलका लाम्बा ने छोड़ा आप का साथ, अब थामेंगी किस का हाथ!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्‍तीसगढ़ प्रवास के तहत कांकेर जिला पहुंचीं। कांकेर के गोविंदपुर स्थित हेलीपैड में विधायक शिशुपाल सोरी, सावित्री मंडावी, अनूप नाग सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद हैं।

इस दौरान प्रियंका गांधी जनरल गर्ल्स हास्टल की छात्राओं से मिलीं। हॉस्टल की छात्राएं बड़े उत्साह से गांधी से मिली। इस अवसर पर प्रियंका ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर बातें की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचाई।

इससे पहले प्रियंका गांधी छत्‍तीसगढ़ प्रवास के तहत रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्‍वागत किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर