एआईसीसी मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेरा ने ली प्रेसवार्ता

रायपुर। एआईसीसी मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेरा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा की रमन सिंह सरकार के 15 साल के कुशासन और गलत नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी थी। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कुपोषण वादा खिलाफी हर सीमा लांघ दी थी। हर वर्ग त्रस्त और परेशान था। इसीलिये 2018 में प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी और रमन सिंह के पाप के घड़े को फोड़ने का काम किया और कांग्रेस की सरकार बनी।

पिछले 5 साल में मोदी की केंद्र सरकार ने माता कौशल्या के मायके, प्रभु श्रीराम के ननिहाल के साथ सौतेला व्यवहार किया। लेकिन जहां चाह है वहां राह है। छत्तीसगढ़ को बेरोजगारी, कुपोषण, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी से मुक्त कराने की इसी चाह के चलते कांग्रेस सरकार, भूपेश बघेल ने राह बनाने का काम किया है और प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया।

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के किसान के हाथ में भाजपा की रमन सरकार ने कटोरा थमाने का काम किया था। एक-एक दाना धान खरीदने का वादा किया था। धान की कीमत 2100 रू. प्रति क्विंटल देने का वादा किया था, 300 रू. प्रति क्विंटल बोनस देन का वादा किया था। रमन और इनके मंत्री बोलते थे कि किसान शराबी है इसलिये आत्महत्या कर रहा है।

जब हमारी सरकार आयी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की बागडोर संभाली, कांग्रेस सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को अधिक महत्व दिया। कड़े कानून, कड़े कार्यवाही किया। महिलाओं के खिलाफ जुर्म में 68 प्रतिशत की कमी आयी। छत्तीसगढ़ महिला अत्याचार में 5वें नंबर से 17वें नंबर पर है। इतने कड़े कानून बनाये है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो उनको सरकारी नौकरी नहीं दी जायेगी। 

महिला स्वसहायता समूह का 19 करोड़ से अधिक का कर्ज माफ किया। गोधन न्याय योजना के साथ महिला समूहों को जोड़ने का काम किया। छत्तीसगढ़ के बच्चे, युवा नये पीढ़ी, छत्तीसगढ़ महतारी का नाम यही रौशन करेंगे लेकिन सबसे बड़ा वार रमन सिंह ने 15 साल में छत्तीसगढ़ में बच्चों के भविष्य पर किया था।

See also  PSU Privatisation Drive : 348 से घटकर महज दो दर्जन तक सिमट कर रह जाएंगी केंद्र सरकार के मालिकाना हक वाली कंपनियां!

राधिका खेरा ने कहा कि रमन सरकार के 15 साल के कुशासन मे 3000 स्कूलों को बंद करने का काम किया। 52000 शिक्षक पद थे जिसमें 12000 व्याख्याता पद खाली थे। मिड-डे मिल में बच्चों के खाने में घपला किया। फर्जी आंकड़े दिखाकर पैसा खा गये। बच्चों के खाना में स्केम किया। कई जगह पर बच्चों की मौत भी हो गयी। जब पढ़ेगा छत्तीसगढ़ तभी बढ़ेगा छत्तीसगढ़। कांग्रेस की सरकार, भूपेश बघेल की सरकार ने बंद स्कूल को खोलने का काम किया।

आज छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका, प्रभु श्रीराम का ननिहाल, छत्तीसगढ़ महतारी और राम वन गमन से पहचाना जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास चाहे तीजा पोरा हो, चाहे हरेली हो, विश्व आदिवासी दिवस हो, प्रदेश से आकर उनके निवास पर मिलते है। तीजा, पोरा, कर्मा जयंती आदि पर छुट्टी दिया जाता है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेंद्र वर्मा, जयवर्धन बिस्सा, प्रवक्ता अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश, परवेज अहमद, विकास विजय बजाज उपस्थित थे।

See also  केंद्र सरकार पर भड़के राहुल, कहा-केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता रोकना 'असंवेदनशील और अमानवीय'

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर