रायपुर। भूपेश बघेल ने जातीय जनगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, भाजपा आरक्षण के विरोध में हैं। कोर्ट का एक आदेश था कि किस आधार पर पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दे रहे हो।

हमने केवल पिछड़े वर्ग और ईडब्‍ल्‍यूएस का हेडकाउंट कराया था जिसमें पाया गया कि ओबीसी 43.5 प्रतिशत है। सीएम बघेल ने कहा, क्या भाजपा नहीं मानती कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी 43 प्रतिशत से अधिक है। अगर नहीं मानते तो जनगणना क्यों नहीं करा रहे।

बिहार में नीतीश सरकार द्वारा करायी गयी जातीय जनगणना ने देश की राजनीति में एक नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। अब राजनीतिक दलों और राज्यों में चल रही सरकारों के बीच इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि उन राज्यों में भी जातीय जनगणना होनी चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  रामसेतु तोड़ने और उसके अस्तित्व को नकारने वाले कांग्रेसी आज कर रहे हैं राम-राम - डॉ रमन सिंह