टाइगर-कृति के साथ धांसू है अमिताभ बच्चन का अंदाज

इंदौर। बॉलीवुड के स्टार टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन पिछली काफी समय से अपनी फिल्म ‘गणपत: ए हीरो इज बाॅर्न’ को लेकर सुर्खियां बानी हुई हैं बता दे कि फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया गया, जिससे दोनों स्टार्स का ज़ज्बे और एक्शन से भरा लुक नज़र आया जिसके बाद फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया। जहां टाइगर का बॉक्सिंग मैच की ड्रेस में और कृति एक्शन भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं, अब फाइनली मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

वीएफएक्स का किया गया है काफी इस्तेमाल

‘गणपत’ फिल्म में टेक्नोलॉजी का काफी इस्तेमाल किया गया है। इस फिल्म का ग्राफिक्स एक्शन हॉलीवुड फिल्म की फील दे रहा है।मेकर्स ने इस पर पानी की तरह पैसा बहाया है। रिलीज किए गए ट्रेलर में आपको मशीन गन से लेकर काफी नई चीजें होते देखने को मिल सकती है। बता दे कि कृति और टाइगर के अलावा अमिताभ बच्चन भी काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं।

See also  स्कैम-2003 सीजन-2: जानिए देश के सबसे बड़े घोटालेबाज अब्दुल करीम तेलगी के बर्बादी की कहानी

‘गणपत’ मूवी का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ऑफिशियली न शेयर करते हुए फैंस के साथ व्हाट्सऐप चैनल पर शेयर किया गया। ट्रेलर रिलीज के साथ फैंस को ये अवसर दिया गया कि वो अपने-अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर को शेयर करें। यानी कि लिंक आने के बाद ‘गणपत’ का ट्रेलर सबसे पहले फैंस की ओर से शेयर किया गया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दे कि फैंस ‘गणपत’ के लुक्स पर अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसी दिन दिव्या खोसला की ‘यारियां 2’ भी थिएटर्स में एंट्री मारेगी। इसके अलावा कृति की बहन नुपूर की पहली फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ की मूवी भी इसी दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर जबरदस्त तरीके से कांटे की टक्कर होते देखने को मिलेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Bank Festival Offers: त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए तोहफा, शॉपिंग पर बैंकों द्वारा आकर्षक ऑफर