रायपुर। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। इनमें बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं।

इन अधिकारियों के अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशनल बिलासपुर के अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के संजय ध्रुव भी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। इन सभी अधिकारियों को तत्काल अपने कनिष्ठ अधिकारी को प्रभार सौंपने कहा है।

इन अधिकारियों के अलावा प्रतिनियुक्ति पर राज्य शासन में काम कर रहे भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारी मनोज सोनी को भी हटाने को कहा गया है। मनोज सोनी खाद्य विभाग के विशेष सचिव और मार्कफेड नान के MD हैं।

चुनाव आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन-तीन नामों का पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी की नियुक्ति होगी।

See also  Chhattisgarh Legislative Assembly: भारतमाला परियोजना का मुआवजा पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सवाल का नहीं आया उत्तर… तो स्‍पीकर ने दी यह व्‍यवस्‍था