रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी के घर चोरी का जिक्र करते हुए पत्रकारों से चर्चा में बताया कि अच्छी-खासी रकम की चोरी हुई है, लेकिन चोरी होने की जानकारी नहीं दे रहे हैं। न ही अधिकारी इस बारे में कोई रिपोर्ट लिखा रहे हैं। सीएम ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि रिपोर्ट तो लिखानी ही पड़ेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में छत्तीसगढ़ में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर कहा कि यहां केवल और केवल रमन सिंह का चला है। रमन सिंह का मतलब है, यहां के सब खदान को सौंपना, इसलिए बहुत होशियारी से अमन सिंह को अडानी जी ने अपने पास रखा है। रमन सिंह को सामने किया है, इसका मतलब है यहां फिर से चिटफ़ंड कंपनी आएगी, अभिषेक सिंह और सारे लोग लगेंगे, उसके बाद उतराखंड में एक और रिसार्ट खुलेगा।

See also  25 फरवरी को रायपुर नगर निगम में क्वांटीफाईबल डाटा आयोग करेगा सर्वे कार्य की समीक्षा

बीजेपी के पुराने चेहरों को टिकट मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे लोग डरे हुए हैं। साइंस कॉलेज का हॉल भरा नहीं। बीजेपी के सारे बड़े नेता छत्तीसगढ़ को लूटे, इसलिए सबने हाथ खींच लिया था। अमित शाह परिवर्तन यात्रा में आए नहीं। इस दबाव के चलते सारे लोगों को टिकट मिल गई। स्वर्गीय भीमा मंडावी की बेटी के भावुक होने और कई लोगों के टिकट कटने से नाराज़ नेताओं के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा कहती है कॉडर बेस पार्टी है, और कॉडर का दुरुपयोग करते हैं।

उनको सिर्फ़ वोट दिलाने के लिए रखे है। रायशुमारी में कोई मतलब नहीं है। यदि कार्यकर्ताओं की बात सुन लेते तो पंद्रह साल सत्ता में रहने के बाद 15 सीट में सिमटते नहीं, वही चेहरा फिर से आ गए हैं। पहले सोचे थे कि परिवर्तन कर लेंगे, लेकिन माथुर साहब की भी नहीं चली।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  India Record Peak Electricity Demand: भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड; टूटा पुराना रिकॉर्ड